ePaper

सारधा मामला : सुप्रीम कोर्ट जा सकती है तृणमूल

Updated at : 05 Jan 2015 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
सारधा मामला : सुप्रीम कोर्ट जा सकती है तृणमूल

सारधा मामले में सीबीआइ के दुरुपयोग का आरोप कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सारधा चिटफंड मामले में केंद्र द्वारा सीबीआइ के कथित दुरुपयोग के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जाने सहित सभी विकल्पों पर गौर कर रही है. मामले में पार्टी के कई नेताओं को आरोपी बनाया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सारधा मामले की जांच […]

विज्ञापन
सारधा मामले में सीबीआइ के दुरुपयोग का आरोप
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सारधा चिटफंड मामले में केंद्र द्वारा सीबीआइ के कथित दुरुपयोग के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जाने सहित सभी विकल्पों पर गौर कर रही है. मामले में पार्टी के कई नेताओं को आरोपी बनाया गया है.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सारधा मामले की जांच में राजनीतिक वजह से सीबीआइ के दुरुपयोग के खिलाफ पार्टी उच्चतम न्यायालय जाने सहित सभी विकल्प तलाश रही है. तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य व पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सारधा मामले में हमारे खिलाफ सीबीआइ का इस्तेमाल इस बात का उदाहरण है कि राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किस तरह किसी संस्थान का इस्तेमाल किया जाता है. हम इससे राजनीतिक रूप से, कानूनी रूप से और उस हर तरीके से लड़ेंगे, जो भी संसदीय लोकतंत्र में संभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola