शाह की सभा को अनुमति नहीं
Updated at : 28 Nov 2014 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 30 नवंबर की प्रस्तावित सभा का आयोजन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा रहा है. कोलकाता नगर निगम और दमकल विभाग ने गुरुवार को सभा के आयोजन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है. वहीं भाजपा भी विक्टोरिया हाउस के सामने ही सभा आयोजित करने के अपने […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 30 नवंबर की प्रस्तावित सभा का आयोजन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा रहा है. कोलकाता नगर निगम और दमकल विभाग ने गुरुवार को सभा के आयोजन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है. वहीं भाजपा भी विक्टोरिया हाउस के सामने ही सभा आयोजित करने के अपने निर्णय पर अटल है.
भाजपा की सभा को लेकर कोलकाता नगर निगम कार्यालय में दिन भर बैठकें होती रहीं. कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की और अंतत: सभा की डिजाइन व अन्य पहलुओं पर विचार करते हुए सभा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. निगम आयुक्त खलील अहमद ने भाजपा को लिखे अपने पत्र में कहा है कि निगम के इंजीनियरों की एक टीम द्वारा जमा की गयी एक रिपोर्ट के आधार पर निगम यह फैसला लेता है कि आवेदनकर्ता (भाजपा ) को विक्टोरिया हाउस के सामने सभा के आयोजन की इजाजत नहीं दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




