ePaper

टायर जला कर प्रदर्शन, सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़

Updated at : 09 Jan 2020 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
टायर जला कर प्रदर्शन, सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़

कोलकाता : ट्रेन यूनियनों की हड़ताल को लेकर बुधवार को गड़बड़ी फैलाने के आरोप में पूरे महानगर से कोलकाता पुलिस ने 90 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. इसमें माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती समेत कई वाममोर्चा के कई समर्थक शामिल हैं. पहली गड़बड़ी जादवपुर इलाके में हुई, जहां माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में रैली […]

विज्ञापन

कोलकाता : ट्रेन यूनियनों की हड़ताल को लेकर बुधवार को गड़बड़ी फैलाने के आरोप में पूरे महानगर से कोलकाता पुलिस ने 90 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. इसमें माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती समेत कई वाममोर्चा के कई समर्थक शामिल हैं. पहली गड़बड़ी जादवपुर इलाके में हुई, जहां माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में रैली निकालकर हड़ताल समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे.

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसमें प्रदर्शनकारी और भी उग्र हो गये. उन्होंने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद बैरिकेड को भी गिरा दिया और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे. बाध्य होकर लाठीचार्ज कर स्थिति को सामान्य करना पड़ा. इस घटना में पुलिस ने मौके से सुजन चक्रवर्ती समेत कई वरिष्ठ नेता व प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार है.
दूसरी घटना हेस्टिंग्स इलाके के हेस्टिंग्स क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह 10.30 बजे हुई. यहां सियालदह से बेहला की तरफ जा रही 3ए रूट की एक बस को रोककर प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ करने लगे. भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने वहां पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया. इस घटना के बाद बस चालक आशीष दत्ता की शिकायत पर पुलिस ने तोड़फोड़ के आरोप में राजन दास (50) को गिरफ्तार किया है. इसी तरह, खिदिरपुर, रासबिहारी, बेलियाघाटा व चिड़ियामोड़ में भी हड़ताल समर्थकों द्वारा टायर जलाकर किये जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.
टैक्सी संगठनों ने हड़ताल सफल होने का किया दावा
एटक समर्थित टैक्सी संगठन वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने दावा किया कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही है. हड़ताल में टैक्सी चालकों ने स्वत: ही हिस्सा लिया. वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी फरमान के बावजूद टैक्सियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया.
बड़ाबाजार में हड़ताल को सफल बनाने में डटे रहे कांग्रेसी
बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्षद संतोष पाठक, महेश शर्मा (जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व मे भारत बंद के समर्थन मे सत्यनारायण पार्क के पास से सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति में जुलूस निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की व बड़ाबाजार के लोगों से दुकान बंद कर भाजपा के खिलाफ बंद के समर्थन की अपील की गयी.
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शादाब खान, कालीनाथ सिंह, नागेश सिंह, शंकर धर, विपिन सिंह, उत्तम सोनकर, विक्रम सिंह, मो. लुकमान, मृत्यंजय सिंह, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ खान, सुभाष सिंह, भोला यादव, संजय पाठक, लिप्टन साव, ददन सिंह, बड़ाबाजार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सोनकर, गजेंद्र चौबे, दया मिश्रा, हरि किशन चौधरी, विकास यादव, संजीव शर्मा, अवधेश पांडे, पीतांबर कामत, अणुओ सिंह, नगीना खरवार, मो.हुसैन, मो.ज़ाकिर, अशोक दूबे, राजनारायण मिश्रा, ज्वालाप्रताप सिंह, गौरव रेखी, रवींद्र सिंह, मो.सरफराज, जयप्रकाश पांडेय, प्रकाश सोनकर, विनोद मिश्रा, अंजनी दुबे, गुड्डू खान, अकिब ज़हूर, हबीबुर्रहमान, मो. अली, मो. राशिद, आतिफ जहूर, अनूप यादव, दीपक शर्मा, अमीर अली व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola