महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘न’ कहें : ममता बनर्जी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 12:30 PM

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए साथ मिलकर काम करें. मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सात साल पहले इसी दिन हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए साथ मिलकर काम करें. मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सात साल पहले इसी दिन हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया.

उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली में हुए भयावह सामूहिक बलात्कार कांड को आज सात साल हो गये. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया. महिलाओं के लिए इस देश को बेहतर बनाने के लिए हमें साथ काम करना होगा. महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को न कहें.’

गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली में छह लोगों ने 23 वर्षीय एक छात्रा से वर्ष 2012 में 16 और 17 दिसंबर की दरम्यानी रात एक चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया था. सड़क पर फेंके जाने से पहले उस पर गंभीर रूप से हमला किया गया था और 29 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola