कोलकाता में बोले शिवराज, विपक्षी गठबंधन बिना दूल्हे के शादी की तैयारी जैसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 6:49 PM
कोलकाता : आम चुनावों में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन बनाने के प्रयास को बिना प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बेकार की कवायद करार देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बिना दूल्हे को तय किये शादी की तैयारी करने जैसा है. भाजपा के राष्ट्रीय […]
कोलकाता : आम चुनावों में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन बनाने के प्रयास को बिना प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बेकार की कवायद करार देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बिना दूल्हे को तय किये शादी की तैयारी करने जैसा है.
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन सिद्धांत, मुद्दे और नेतृत्व विहीन है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को लोकसभा चुनावों में 300 सीटों पर जीत हासिल होगी, जिसके अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है. चौहान ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, सिर्फ हाथ मिले हैं, दिल नहीं. उन्होंने कहा कि गठबंधन सिर्फ विपक्षी नेताओं के हित साधने के लिए बन रहे हैं, विचारधारा के आधार पर नहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 के लोकसभा चुनावों के अपने आंकड़ों में सुधार करेगी और समूचे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इस बार 400 सीटों पर जीत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










