कोलकाता : राज्य में फिर ''ठंडा-ठंडा, कूल-कूल'' का हो रहा एहसास

Updated at : 07 Feb 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  राज्य में फिर ''ठंडा-ठंडा, कूल-कूल'' का हो रहा एहसास

कोलकाता : फरवरी का दूसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन तापमान एक बार फिर गिर गया. बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.अलीपुर स्थित मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय के मुताबिक, तीन दिन बाद होने वाली सरस्वती पूजा के दिन भी […]

विज्ञापन
कोलकाता : फरवरी का दूसरा सप्ताह बीतने को है, लेकिन तापमान एक बार फिर गिर गया. बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.अलीपुर स्थित मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय के मुताबिक, तीन दिन बाद होने वाली सरस्वती पूजा के दिन भी तापमान में गिरावट रहेगी और सूर्य ढलने के बाद ठंड लगेगी.
मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय उप निदेशक संजीव बनर्जी ने बताया कि कोलकाता के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को आसनसोल का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस, बालूरघाट का 9.5 डिग्री सेल्सियस, बांकुड़ा में 13.3 डिग्री सेल्सियस, उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में 11 डिग्री सेल्सियस, बर्दवान में भी 14.2 डिग्री सेल्सियस, कैनिंग में 12 डिग्री सेल्सियस, कोंटाई में 12 डिग्री सेल्सियस, कूचबिहार में 9.1 डिग्री सेल्सियस, दार्जिलिंग में 05 डिग्री सेल्सियस और डायमंड हार्बर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पर है.
सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा मानी जाने वाली जगह दीघा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, हल्दिया में 15.6 डिग्री सेल्सियस, जलपाईगुड़ी में 10.8 डिग्री सेल्सियस, कलाइकुंडा में 12.8 डिग्री सेल्सियस, कलिमपोंग में 7.5 डिग्री सेल्सियस और राजधानी कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है. कोलकाता से सटे दमदम का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, नदिया जिले के कृष्णानगर का 14.8 डिग्री सेल्सियस, मालदा का 13.6 डिग्री सेल्सियस, मणिपुर का 15.1 डिग्री सेल्सियस, पानागढ़ का 10.6 डिग्री सेल्सियस, पुरुलिया का 14 डिग्री सेल्सियस, सिलीगुड़ी का 10 डिग्री सेल्सियस, बीरभूम के श्रीनिकेतन का 9.8 डिग्री सेल्सियस और हावड़ा जिले के उलूबेरिया का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से 03 डिग्री कम है. कुल मिलाकर कहा जाये तो कोलकाता समेत राज्य भर में जिस समय तापमान में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी, उस समय तापमान गिरने लगा है.
बनर्जी ने बताया कि पश्चिम भारत से ठंडी हवाएं बंगाल की सीमा में घुस रही हैं. इसके अलावा उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है, जहां से भी ठंडी हवाएं बंगाल में घुस रही हैं. इस वजह से इस तरह का मौसम बना हुआ है. उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा बीतने के बाद मौसम में गर्मी आने लगेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola