कोलकाता : राज्य में एडीएम स्तर के कई अधिकारियों का तबादला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2019 2:16 AM
कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया है. राज्यपाल ने तबादलों को अपनी स्वीकृति दे दी है. नबान्न से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीरभूम जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी रंजनकुमार झा को उत्तर दिनाजपुर का अतिरिक्त जिलाधिकारी बनाया गया है. पिछड़े वर्ग कल्याण मामलों […]
कोलकाता : लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया है. राज्यपाल ने तबादलों को अपनी स्वीकृति दे दी है. नबान्न से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीरभूम जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी रंजनकुमार झा को उत्तर दिनाजपुर का अतिरिक्त जिलाधिकारी बनाया गया है.
पिछड़े वर्ग कल्याण मामलों के उप सचिव अर्नव चटर्जी को मालदा जिला का अतिरिक्त जिलाधिकारी बनाया गया है. पूर्व मेदिनीपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी अंशुमान भट्टाचार्य को उत्तर दिनाजपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी का दायित्व गया है. रजिस्ट्रार जनरल ऑफ मैरिजेज मृदुल हाल्दार को उत्तर दिनाजपुर का अतिरिक्त जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.
विधाननगर नगर निगम के संयुक्त निगम आयुक्त सरित भट्टाचार्य को पूर्व मेदिनीपुर का अतिरिक्त जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. मत्स्य विभाग के उप सचिव अरुंधति भौमिक को पश्चिम मेदिनीपुर का अतिरिक्त जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










