कोलकाता : कांथी हिंसा मामले में िवशेष केस तैयार किया गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में अमित शाह के सभा के बाद हुई हिंसक घटना के विषय में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजी) वीरेंद्र ने कहा कि इस मामले में विशेष केस तैयार किया गया है. पुलिस पता लगाने में जुटी कि वास्तव में घटना की शुरुआत कहां […]
विज्ञापन
कोलकाता : मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में अमित शाह के सभा के बाद हुई हिंसक घटना के विषय में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजी) वीरेंद्र ने कहा कि इस मामले में विशेष केस तैयार किया गया है. पुलिस पता लगाने में जुटी कि वास्तव में घटना की शुरुआत कहां से हुई थी. घटना की पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
यह बात उन्होंने बैरकपुर स्थित मंगल पांडे मैदान में राज्य पुलिस की 53वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मौके पर कहीं. वह यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
खेल प्रतियोगिता के विषय में कहा कि खेल हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है. यह काफी वर्षों से यह प्रतियोगिता आयोजित होती आ रही है. गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में लांग जंप, हाइ जंप,बाधा दौड़, थ्रो बॉल समेत 25 खेलों को शामिल किया गया. राज्य के विभिन्न जिलों से आयी 59 टीम व 350 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




