ममता की ब्रिगेड रैली के जवाब में आठ फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ब्रिगेड में सभा

Updated at : 18 Jan 2019 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
ममता की ब्रिगेड रैली के जवाब में आठ फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ब्रिगेड में सभा

– जनवरी में भाजपा अध्यक्ष शाह करेंगे राज्य में पांच सभाएं – 22 जनवरी को मालदह से करेंगे सभा की शुरुआत कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की शनिवार को प्रस्तावित ब्रिगेड सभा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ फरवरी को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा करेंगे. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

– जनवरी में भाजपा अध्यक्ष शाह करेंगे राज्य में पांच सभाएं

– 22 जनवरी को मालदह से करेंगे सभा की शुरुआत

कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की शनिवार को प्रस्तावित ब्रिगेड सभा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ फरवरी को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा करेंगे. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि प्रधानमंत्री बंगाल में तीन सभाएं करेंगे. 28 जनवरी को प्रधानमंत्री उत्तर बंगाल, 31 जनवरी को उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में तथा आठ फरवरी को ब्रिगेड मैदान में सभा करेंगे.

दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल दौरे के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है. श्री घोष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अस्वस्थता के मद्देनजर मालदह में उनकी सभा के दिन में परिवर्तन किया गया है. श्री शाह की मालदह में सभा अब 20 जनवरी की जगह 22 जनवरी को होगी. 23 जनवरी को बीरभूम के सिउड़ी और झाड़ग्राम में श्री शाह सभा करेंगे. उसके बाद अगले दिन श्री शाह नदिया के कृष्णनगर तथा दक्षिण 24 परगना के जयनगर में सभा करेंगे.

श्री घोष ने कहा कि श्री शाह राज्य में कुल पांच सभाएं करेंगे. उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले रथयात्रा निकालने की घोषणा की थी, लेकिन अदालत में मामला फंसने के कारण भाजपा ने रथयात्रा की जगह सभा करने का निर्णय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola