कोलकाता : साधु के वेश में आये, सम्मोहित किया फिर ले भागे 7.5 किलोग्राम चांदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

बड़ाबाजार में ठगी की वारदात को दिया अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार कोलकाता : दिन के उजाले में बड़ाबाजार में ठगी की एक अनोखी वारदात को अंजाम देकर दो शातिर युवक फरार हो गये. साधु के वेश में दोनों युवक एक स्वर्ण व्यापारी के कर्मचारी को सम्मोहित कर उनके पास से 7.5 किलो चांदी लेकर भाग […]
विज्ञापन
बड़ाबाजार में ठगी की वारदात को दिया अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता : दिन के उजाले में बड़ाबाजार में ठगी की एक अनोखी वारदात को अंजाम देकर दो शातिर युवक फरार हो गये. साधु के वेश में दोनों युवक एक स्वर्ण व्यापारी के कर्मचारी को सम्मोहित कर उनके पास से 7.5 किलो चांदी लेकर भाग निकले. घटना पोस्ता इलाके के हंसपुकुरिया लेन की है. इस घटना के लेकर पीड़ित स्वर्ण व्यापारी ने कर्मचारी के बयान के बाद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मोहम्मद सैकत व शेख मनोहर उर्फ पप्पू को बड़ाबाजार के कलाकार स्ट्रीट के पास से गिरफ्तार कर लिया.
क्या है घटना: पीड़ित स्वर्ण व्यापारी का नाम सुदीप जांगीर है. पोस्ता इलाके के हंसपुकुरिया लेन में वह सोना-चांदी का कारोबार करते हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि चार दिसंबर को उन्होंने अपने कर्मचारी धर्मेंद्र राम को 7.5 किलो चांदी डिलीवरी के लिए देकर दुकान से बाहर भेजा था. कुछ समय बाद कर्मचारी खाली हाथ वापस लौटा. कर्मचारी धर्मेंद्र राम ने बताया कि दुकान से कुछ दूरी पर जाने पर उसे साधु के वेश में दो युवक मिले.
51 कदम आगे व पीछे चलने को कहकर ले भागे सिल्वर आइटम
शिकायत में बताया गया कि दोनों युवकों ने उसे सबसे पहले उनके आराध्य देवता के बारे में पूछा. इसके बाद उसे 51 कदम आगे व 51 कदम पीछे चलने को कहा. साधुओं की बातों को अनदेखा नहीं करने के कारण उसने कहे मुताबिक किया, इसके बाद उसे चक्कर सा आने लगा और वह अचेत होने लगा. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों साधु उसके पास से 7.5 किलो चांदी लेकर फरार हो गये.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत, पकड़े गये दोनों आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्ता थाने में मामला दर्ज होने के बाद वारदात स्थल के अासपास सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर दोनों युवकों की करतूत कैमरे में कैद मिली.
इसके बाद उनकी पहचान कर हुगली के चुचुड़ा के निवासी मोहम्मद सौकत व शेख मनोहर उर्फ पप्पू को बड़ाबाजार के कलाकार स्ट्रीट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों फिर से किसी अन्य को अपना शिकार बनाने की फिराक में थे. गिरफ्तार आरोपियों से ठगे गये चांदी को बरामद करने की कोशिश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




