खड़गपुर : केशियाड़ी में फिर बिगड़े दिलीप के बोल
Updated at : 13 Dec 2018 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के केशियाड़ी में बुधवार को स्थानीय जगन्नाथ मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एक बार फिर आपे से बाहर हो गये. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन उछल टीएमसी रही है. […]
विज्ञापन
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के केशियाड़ी में बुधवार को स्थानीय जगन्नाथ मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एक बार फिर आपे से बाहर हो गये. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन उछल टीएमसी रही है.
ऐसा करके वह खुद को बकरी का तीसरा बच्चा साबित कर रही है, क्योंकि बकरी के दो बच्चे दूध पीते हैं, तो तीसरा केवल उन्हें देखकर ही खुशी से उछलने-कूदने लगता है. टीएमसी की भी यही हालत है.
मालूम हो कि टीएमसी व भाजपा के बीच राजनैतिक प्रयोगशाला बन चुके केशियाड़ी का दायित्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी को दिया है, क्योंकि पिछले पंचायत चुनाव में टीएमसी को यहां आशातीत सफलता नहीं मिल पायी थी, जिसके डैमेज कंट्रोल के लिए शुभेंदु अधिकारी 23 दिसंबर को केशियाड़ी पहुंच रहे हैं. इस पर भाजपा ने बुधवार को ही केशियाड़ी में जनसभा का आयोजन कर डाला.
श्री घोष ने कहा कि आगामी 23 दिसंबर को शुभेंदु अधिकारी केशियाड़ी ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के लिए आ रहे हैं. वे भाजपा के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को धन के बल पर खरीदने की कोशिश करेंगे, लेकिन केशियाड़ी के कार्यकर्ता इतने सस्ते नहीं कि कोई भी उन्हें खरीद ले. ऐसी कोशिश टीएमसी को भारी पड़ेगी.
सभा में मौजूद भाजपा नेत्री लॉकेट चटर्जी ने कहा कि दुर्गापुर में हमारे कार्यकर्ता की हत्या हुई और उलटे भाजपा कार्यकर्ताओं को ही इस मामले में फंसा दिया गया. लोकतंत्र बचाओ रथयात्रा की राह में तरह-तरह से रोड़े अटकाए जा रहे हैं, लेकिन हम यह यात्रा निकाल कर रहेंगे. चाहे इसके लिए हमें उच्चतम न्यायालय तक जाना पड़े. सभा में वरिष्ठ नेता सायंतन बसु, जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




