ePaper

बंगाल की सियासी तस्वीर बदल देगी अमित शाह की रथ यात्रा, बोले BJP अध्यक्ष दिलीप घोष

Updated at : 05 Dec 2018 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की सियासी तस्वीर बदल देगी अमित शाह की रथ यात्रा, बोले BJP अध्यक्ष दिलीप घोष

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह की रथ यात्रा पश्चिम बंगाल की सियासी तस्वीर बदल देगी. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सात दिसंबर से शुरू हो रही रथ यात्रा के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है. पार्टी ने बताया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ के साथ […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह की रथ यात्रा पश्चिम बंगाल की सियासी तस्वीर बदल देगी. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सात दिसंबर से शुरू हो रही रथ यात्रा के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है.

पार्टी ने बताया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ के साथ इस अभियान की शुरुआत करेंगे. अभियान की शुरुआत सात दिसंबर को कूचबिहार, नौ दिसंबर को दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप और 14 दिसंबर को बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर से शुरू किये जाने का कार्यक्रम है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया, ‘रथ यात्रा पश्चिम बंगाल की सियासत में तस्वीर बदलने वाली साबित होगी. इससे भाजपा के समर्थन में एक लहर की शुरुआत होगी, जो आगामी आम चुनावों में निर्णायक भूमिका निभायेगी.’

पश्चिम बंगाल में भाजपा का यह सबसे बड़ा सियासी अभियान होगा, जिसमें 10 हजार किलोमीटर की यात्रा की जायेगी. कुल 40 दिन तक चलने वाली यह रथ यात्रा पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी.

इसके लिए तीन वातानुकूलित बसों को सजाकर तैयार किया गया है, जिन पर बंगाल में जन्मी जानी-मानी हस्तियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें लगायी गयी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रमन सिंह, योगी आदित्यनाथ, उमा भारती और गिरिराज सिंह यात्रा में हिस्सा लेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी यहां चार रैलियों को संबोधित कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola