ePaper

तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला, दो घायल, 15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Updated at : 11 Oct 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला, दो घायल, 15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

मालदा : पंचायत चुनाव एवं बोर्ड गठन खत्म होने के बाद भी मालदा में हिंसा जारी है. मंगलवार की रात को पुराने विवाद को लेकर बैष्णवनगर थाना के दौलतहाट इलाके में दो तृणमूल कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों तृणमूल कार्यकर्ताओं को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में […]

विज्ञापन
मालदा : पंचायत चुनाव एवं बोर्ड गठन खत्म होने के बाद भी मालदा में हिंसा जारी है. मंगलवार की रात को पुराने विवाद को लेकर बैष्णवनगर थाना के दौलतहाट इलाके में दो तृणमूल कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों तृणमूल कार्यकर्ताओं को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
इस घटना में 15 लोगो के खिलाफ बैष्णवनगर थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घायलों के नाम अब्दुल आलिम (37) व जहीरुद्दिन शेख (28) है. ग्राम पंचायत प्रधान चुनाव को लेकर बैष्णवनगर थाना के पारदेवनापुर एवं बाबुपुर गांव में एक संघर्ष हुआ. इसमें कई लोग जख्मी हुए. पुलिस ने बताया कि यह घटना उसी से जुड़ा है.
मंगलवार रात अब्दुल आलिम एवं जाहिरुद्दिन शेख अपने एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे. उस समय विशु शेख, सलीम शेख सहित 15-20 लोगों ने उनलोगों पर लोहे की रॉड व तेज हथियार से हमला कर दिया. बदमाशों ने उनलोगों को पीट पीटकर अधमरा कर वहां से भाग गया. जख्मी अब्दुल आलिम का भांजा गुलाम याजदानी ने बताया कि पारदेवनापुर ग्राम पंचायत प्रधान बनाने को लेकर लतिफ शेख व बाबान शेख के बीच विवाद चल रहा है.
हालांकि मामला शांत हो गया था. मंगलवार रात बाबन शेख के साथियों ने घायल लतीफ शेख के समर्थकों पर हमला बोल दिया. तृणमूल के जिला अध्यक्ष मोआज्जेम हुसैन ने कहा कि घटना गांव का एक आम विवाद है. इसे राजनीति के साथ जबरदस्ती जोड़ा जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक सरकार ने बताया कि हमले की घटना में शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार की कोशिश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola