ePaper

छात्रों की मौत मामले में संघ पर टिप्पणी पर कानूनी नोटिस

Updated at : 05 Oct 2018 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों की मौत मामले में संघ पर टिप्पणी पर कानूनी नोटिस

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने तृणमूल कांग्रेस को उसके नेताओं द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर एक कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि पिछले महीने राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर स्थित दड़ीभीट हाइस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पुलिस के साथ छात्रों की झड़प हो गयी […]

विज्ञापन
कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने तृणमूल कांग्रेस को उसके नेताओं द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर एक कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि पिछले महीने राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर स्थित दड़ीभीट हाइस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पुलिस के साथ छात्रों की झड़प हो गयी थी.
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि उस झड़प के पीछे संघ का हाथ था, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गयी थी. पुलिस ने कहा है कि गत 20 सितंबर को इस्लामपुर में दड़ीभीट हाइस्कूल में उर्दू और संस्कृत शिक्षकों की भर्ती को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हुई झड़प में एक काॅलेज छात्र तपस बर्मन और एक आइटीआइ छात्र राजेश सरकार की मौत हो गयी थी.
पीड़ित छात्रों के परिवार के सदस्यों, ग्रामीणों और भाजपा ने आरोप लगाया कि छात्र पुलिस गोलीबारी में मारे गये. हालांकि राज्य सरकार और पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया था. तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने दावा किया था कि आरएसएस-भाजपा ने एक साजिश रची और वही छात्रों की मौत के पीछे की वजह है.
आरएसएस प्रवक्ता जिष्णु बसु ने गुरुवार को कहा : हमने तृणमूल कांग्रेस को एक कानूनी नोटिस भेजा है. उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए या तो माफी मांगनी होगी या उन्होंने आरएसएस के बारे में जो कुछ भी कहा है उसे साबित करना होगा. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
कानूनी नोटिस अदालत में कोई मामला दायर करने से पहले का कदम होता है. श्री बसु ने कहा : यदि तृणमूल कांग्रेस सच्चाई सामने लाने को लेकर इतनी इच्छुक है, तो उसे जांच सीबीआइ को सौंप देनी चाहिए. दोनों छात्रों के परिवारों के सदस्यों और भाजपा ने घटना की सीबीआइ जांच की मांग की है. राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआइडी को सौंप दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola