मेदिनीपुर की महिला ने ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Updated at : 21 Aug 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर/कोलकाता : मुंबई से हावड़ा जा रही सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक महिला ने चलती ट्रेन के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. बच्चे की मां नूरजहां अपने पति मीठू खान के साथ मुंबई से हावड़ा जा रही साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच S-10 बर्थ संख्या 77 व 78 में यात्रा […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर/कोलकाता : मुंबई से हावड़ा जा रही सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक महिला ने चलती ट्रेन के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. बच्चे की मां नूरजहां अपने पति मीठू खान के साथ मुंबई से हावड़ा जा रही साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच S-10 बर्थ संख्या 77 व 78 में यात्रा कर रहे थे.महिला पश्चिम बंगाल की मेदिनीपुर देवड़ा थाना स्थित लौदा गांव की रहने वाली है.
बच्चे के पिता मीठू खान ने बताया कि गाड़ी जब मनोहरपुर स्टेशन पार कर रही थी तो इसी दौरान पत्नी शौचालय के लिए गयी. जब कुछ समय तक वह नहीं आयी तो उसे देखने गया. जब शौचालय का दरवाजा खटखटाया और आवाज दिया तो उसने दरवाजा खोला. देखा पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है. इसके बाद मैंने इसकी सूचना तत्काल कोच कंडेक्टर को दी.
कोच कंडेक्टर द्वारा इसकी जानकारी चक्रधरपुर कंट्रोल द्वारा रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर को दिया गया. गाड़ी जब दिन के लगभग चार बजे चक्रधरपुर पहुंची तो प्लेटफार्म पर पहले से मौजूद डॉक्टर रजनीश कुमार व नर्स ने कोच में चढ़कर बच्चे को देखा और साफ-सुथरा कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बच्चे के साथ माता-पिता को चक्रधरपुर में उतरने का आग्रह किया. बच्चा व उसकी मां को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं. इस दौरान लगभग बीस मिनट तक मुंबई-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को चक्रधरपुर में रोका गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




