कोलकाता : शिकायत दर्ज करने से कतरा रही है पुलिस
Updated at : 19 Aug 2018 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धा जताने के लिए कैंडल मार्च करके सभा करने की तैयारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना की जानकारी पाते ही प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने घायलों की खबर लेते हुए उन्हें हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धा जताने के लिए कैंडल मार्च करके सभा करने की तैयारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना की जानकारी पाते ही प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने घायलों की खबर लेते हुए उन्हें हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि घायल कार्यकर्ताओं के इलाज का सारा खर्च पार्टी वहन करेगी. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना की एफआइआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है.
उल्लेखनीय है कि बीजपुर विधान सभा केंद्र के कांचरापाड़ा मंडल में वार्ड नबंर 24 में स्थानीय नेता कपिल कुमार कहार, कालीपद लोध, शेख नवीन, अभिजीत भट्टाचार्य व सुशांत बाला के नेतृत्व में लोग तैयारी कर रहे थे. तभी उन पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया. इसके बाद से ही पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है. बार बार पुलिस के पास स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एफआईआर के लिए जा रहे हैं. लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है.
इस मामले में संजय सिंह ने कहा कि वह अस्थि कलश यात्रा के समापन के बाद घटना स्थल का दौरा करेंगे और पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ता धरना देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




