हिंसा की हकीकत जानने के लिए बंगाल आ रहे हैं शाह के दिग्गज

-राम नवमी जुलूस को लेकर भड़की हिंसा के बारे में भाजपा अध्यक्ष को सौंपेंगे रिपोर्ट -टीम में ओम माथुर, शाहनवाज, बीडी राम और रूपा गांगुली कोलकाता : बंगाल में आसनसोल की घटना की रपट लेने के लिए खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सिपहसलारों की एक टीम बनायी है. यह टीम बंगाल आकर जमीनी […]
-राम नवमी जुलूस को लेकर भड़की हिंसा के बारे में भाजपा अध्यक्ष को सौंपेंगे रिपोर्ट
उन्होंने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई हिंसा की निंदा की और ऐसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण तथा तकलीफदेह बताया. उनकी यह चार सदस्यीय कमेटी जल्द ही अपनी रपट देगी, ताकि अमित शाह के बंगाल दौरे के पहले एक पुख्ता रणनीति बनायी जा सके. अभी तक की खबर के अनुसार श्री शाह आठ व नौ अप्रैल को बंगाल में आने वाले हैं.
इससे पहले, भाजपा ने राज्य में हिंसा की घटनाओं को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला था और तृणमूल सुप्रीमो पर आरोप लगाया था कि वह ऐसे समय राजनीति कर रही हैं जबकि उनका राज्य जल रहा है. भाजपा का इशारा ममता बनर्जी के फेडरल फ्रंट की कवायद में उनका दिल्ली दौरा था.
आसनसोल के निकट रानीगंज में सोमवार को राम नवमी के जुलूस को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गयी थी. इसमें एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी, जबकि एक पुलिस उपायुक्त जख्मी हो गये थे, लेकिन जमीनी हकीकत के मुताबिक हालात काफी बेकाबू होते जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद ही केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो मौके पर पहुंचे थे और वहां के हालात को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात भी की थी. उसके बाद केंद्र ने राज्य सरकार को हालात को काबू में करने के लिए केंद्रीय बल भी भेजने की बात कही थी, लेकिन राज्य सरकार ने इनकार कर दिया था. इन सब घटनाओं को देखते हुए भाजपा राज्य सरकार से इस बात पर खफा है कि उसने स्थानीय प्रशासन को पंगु करके घटना को बढ़ने दिया. हालात का जायजा लेने गये इलाके के सांसद के खिलाफ उसने एफआइआर तक दर्ज किया. ऐसे में भाजपा की टीम छानबीन करने आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




