हावड़ा: प्रभात खबर ने मेधावी विद्यार्थियों और गुरुजनों को किया सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 1:39 AM
हावड़ा के शरत सदन में प्रभात खबर की ओर से मंगलवार को प्रतिभा सम्मान व गुरु सम्मान 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों और उनके गुरुजनों को सम्मानित किया गया.
हावड़ा के शरत सदन में प्रभात खबर की ओर से मंगलवार को प्रतिभा सम्मान व गुरु सम्मान 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों और उनके गुरुजनों को सम्मानित किया गया. हावड़ा और हुगली जिले के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे चार सौ विद्यार्थियों को पुरस्कार से नवाजा गया. प्रभात खबर कोलकाता के वरिष्ठ स्थानीय संपादक कौशल किशोर त्रिवेदी, प्रभात खबर के निदेशक घनश्याम लाखोटिया, पूर्व रेलवे के हावड़ा डिविजन के डीआरएम संजीव कुमार और अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विशेष अतिथि के तौर पर राज्य के मंत्री अरूप राय, हिंदी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विजय भारती व तृणमूल विधायक गौतम चौधरी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










