ePaper

बारानगर : घर से वृद्धा का सड़ा-गला शव बरामद

Updated at : 10 May 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
बारानगर : घर से वृद्धा का सड़ा-गला शव बरामद

उत्तर 24 परगना के बारानगर निवासी एक वृद्धा का सड़ा-गला शव उसके घर से बरामद किया गया.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के बारानगर निवासी एक वृद्धा का सड़ा-गला शव उसके घर से बरामद किया गया. मृतका का नाम माला दास (60) है. वह बारानगरनगर पालिका के वार्ड-12 स्थित मोतीलाल मल्लिक लेन में रहती थी. जानकारी के अनुसार, वृद्धा आस-पड़ोस के लोगों ने ज्यादा मेल-जोल नहीं रखती थी. बुधवार रात को उसके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. गुरुवार सुबह बारानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा. अंदर वृद्धा का सड़ा-गला शव पड़ा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola