गंगा में दिखे मगरमच्छ लोगों में आतंक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 1:21 AM
जिले के कमरहट्टी स्थित पितुरीघाट पर गंगा में मगरमच्छ देखे जाने के बाद लोगों में आतंक फैल गया
बैरकपुर. जिले के कमरहट्टी स्थित पितुरीघाट पर गंगा में मगरमच्छ देखे जाने के बाद लोगों में आतंक फैल गया. लोग अब गंगा में नहाने नहीं जा रहे हैं. मछुआरे जब मछली पकड़ने के लिए पहुंचे, तो उनकी नजर गंगा में तैर रहे दो से तीन मगरमच्छों पर पड़ी. कमरहट्टी नगरपालिका के वाइस चेयरमैन तुषार चटर्जी द्वारा इलाके में गंगा में नहीं नहाने जाने के लिए माइकिंग की जा रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले हुगली और रिसड़ा इलाके में भी गंगा में मगरमच्छ देखे जाने की खबर सामने आयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










