प्रेमिका की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 12:54 AM
आरोपित ने शनिवार को फोन कर अपनी प्रेमिका को सड़क पर बुलाया. इससे पहले की युवती कुछ समझ पाती, युवक ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी.
कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद थाना इलाके में एक युवक पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित ने शनिवार को फोन कर अपनी प्रेमिका को सड़क पर बुलाया. इससे पहले की युवती कुछ समझ पाती, युवक ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी. मृतका का नाम साबिया खातून है. वह इस वर्ष उच्च माध्यमिक की परीक्षा देने वाली थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मिठू शेख नामक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था. शनिवार को मिठू शेख ने साबिया को फोन कर बुलाया और धारदार हथियार से गोदकर उसकी जान ले ली. स्थानीय लाेगों की मदद से साबिया को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपित मिठू शेख को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को संदेह है कि हत्या प्रेम प्रसंग संबंधी विवाद के चलते हुई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










