बरानगर : तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लगाये गो बैक के नारे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 2:06 AM

विज्ञापन

ब्रह्मानंद केशवचंद्र कॉलेज के बगल में बूथ संख्या 62 के सामने भाजपा प्रत्याशी शीलभद्र दत्त के खिलाफ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाये.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के दमदम लोकसभा क्षेत्र की बरानगर नगरपालिका के वार्ड संख्या 14 के रवींद्रनगर इलाके में स्थित ब्रह्मानंद केशवचंद्र कॉलेज के बगल में बूथ संख्या 62 के सामने भाजपा प्रत्याशी शीलभद्र दत्त के खिलाफ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाये. आरोप है कि बूथ के 100 मीटर के दायरे में तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं द्वारा भीड़ लगा कर मतदाताओं को परेशान किया जा रहा था. खबर पाकर शीलभद्र दत्त मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा कुछ जगहों पर बूथ जाम करने और धांधली करने की कोशिश की जा रही है. जब इसका विरोध करने पहुंचे, तो गो बैक की नारेबाजी हुई. शीलभद्र दत्त ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इवीएम को क्षतिग्रस्त कर मतदान की प्रक्रिया धीमी कराने की साजिश रची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola