रंगोली के वसंतोत्सव में फूलों की सदाबहार होली
Updated at : 10 Mar 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

महिला संचालित सामाजिक संस्था रंगोली ने धूमधाम से स्पोटर्स एसेंबली के सभागार में वसंत उत्सव मनाया. इस अवसर पर रंगोली संगठन से जुड़ी महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली. इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य भी किया, तरह -तरह के गेम का आनंद उठाया.
विज्ञापन
रानीगंज.
महिला संचालित सामाजिक संस्था रंगोली ने धूमधाम से स्पोटर्स एसेंबली के सभागार में वसंत उत्सव मनाया. इस अवसर पर रंगोली संगठन से जुड़ी महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली. इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य भी किया, तरह -तरह के गेम का आनंद उठाया. रंगोली नामक सामाजिक संस्था की शुरुआत 2019 में हुई थी. रूही साव,डिंपल केसरी, पूजा गुप्ता, मोनिका केसरी, और पूजा केसरी सहित पाँच महिलाओं ने मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी. तब से, यह संगठन विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है. रंगोली संस्था द्वारा समय-समय पर कंबल वितरण, सत्तू वितरण और जूस वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं. संगठन की सदस्यों ने बताया कि उनकी संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा करती है. 2019 से, उनकी संस्था लगातार समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी है. उनका उद्देश्य भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य करते रहना है. उन्होंने बताया कि जब भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति उनसे सहायता माँगता है, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करते हैं.इस वसंत उत्सव के मौके पर, रंगोली संस्था की सदस्यों ने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया.उन्होंने सभी से मिलकर त्योहार मनाने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की. यह आयोजन महिला शक्ति और समाज-सेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




