ePaper

West Bengal News|उदयपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस में हथियार के साथ युवक को आसनसोल में पकड़ा

Updated at : 22 May 2024 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
asansol railway station security arrangements

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हो रही सघन जांच. फोटो : राम कुमार

West Bengal News| आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक युवक को पकड़ा गया है, जो पिस्टल और 4 कारतूस के साथ उदयपुर से कोलकाता जाने वाली ट्रेन में जा रहा था.

विज्ञापन

West Bengal News|आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है. उसके पास से 4 कारतूस भी बरामद हुए हैं.

West Bengal News|उदयपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था युवक

जीआरपी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. प्लेटफार्म संख्या 5 से 21 वर्षीय युवक करण साहा उर्फ रोहन साहा को पकड़ा गया है. युवक उदयपुर से कोलकाता जाने वाली उदयपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस में सफर कर था.

युवक के पास से मिली 9 एमएम की पिस्टल

युवक के पास से जीआरपी को एक 9 एमएम की पिस्टल और 4 दा कारतूस मिले हैं. जीआरपी ने बताया है कि उन्हें खबर मिली थी कि एक युवक धनबाद से 9 एमएम की पिस्टल और 4 कारतूस लेकर ट्रेन में चढ़ा है. इसी सूचना के आधार पर आसनसोल जीआरपी ने कार्रवाई की और युवक को धर दबोचा.

आसनसोल में हथियार की सप्लाई करने वाला था युवक

जीआरपी ने कहा कि ऐसा लगता है कि युवक युवक आसनसोल में किसी को इस हथियार की सप्लाई करने वाला था. युवक पूछताछ में कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहा है. घर का पता पूछने पर वह कभी आसनसोल का लोअर चेलीडांगा बता रहा है, तो कभी कहता है कि वह उषा ग्राम का रहने वाला है.

युवक की हिस्ट्री खंगाल रही जीआरपी

युवक ने अपने पिता का नाम विकास साहा बताया है. युवक ने जो बयान दिए हैं, उसके आधार पर जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है. उसकी पूरी हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है. यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि पहले भी वह किसी अपराध में लिप्त तो नहीं रहा है. पहले कभी उसकी गिरफ्तारी हुई है या नहीं.

चुनाव से पहले हिंसा फैलाने की कोशिश?

आशंका जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में हिंसा फैलाने के लिए इस हथियार का इस्तेमाल किए जाने की तैयारी थी. बंगाल में 25 मई छठे चरण का चुनाव है. वोटिंग में महज 72 घंटे बाकी हैं. इसलिए जीआरपी ने सूचना को गंभीरता से लिया और तत्परता से कार्रवाई की.

कई जिलों से सटा है आसनसोल शहर

बता दें कि आसनसोल शहर बांकुड़ा और पुरुलिया जिले से सटा है. बांकुड़ा जिला मेदिनीपुर और झारग्राम से सटा है. अपराधी किसी भी जिले में हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए आसनसोल में विशेष सतर्कता बरती जाती है.

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार पर सभी यात्रियों की सघन जांच शुरू कर दी गई है. इतना ही नहीं, आसनसोल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में भी गहन जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : WB News : हथियार के साथ लखीसराय के तीन आरोपी अरेस्ट, 10 दिनों की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola