कांकसा में भारी वाहनों के गुजरने से सड़क खस्ताहाल

Updated at : 10 May 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
कांकसा में भारी वाहनों के गुजरने से सड़क खस्ताहाल

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के जाट गढ़िया से काटा बेड़ियां तक ग्रामीण सड़क पर हैवी लोड वाहनों के चलने से ग्रामीण सड़क की हालत समय से पूर्व ही जर्जर होने लगती है. इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतें होती हैं.

विज्ञापन

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक के जाट गढ़िया से काटा बेड़ियां तक ग्रामीण सड़क पर हैवी लोड वाहनों के चलने से ग्रामीण सड़क की हालत समय से पूर्व ही जर्जर होने लगती है. इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतें होती हैं. राज्य सड़क निर्माण विभाग पीडब्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण कार्य बरसात के पहले फिर शुरू किया गया है. बताया गया है कि इस मामले को लेकर भाजपा ने कट मनी का आरोप लगाया है. जिसे लेकर हंगामा होने लगा है. भाजपा का यह भी आरोप है कि शासक दल के स्थानीय नेताओं के अवैध बालू कारोबार के कारण ही सड़क की यह हालत हुई है. हालांकि तृणमूल भाजपा के इन आरोपों को इनकार किया है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि छह माह पूर्व ही इस सड़क का पुनः निर्माण कार्य हुआ था. लेकिन इन छह माह में ही सड़क की हालत जर्जर हो गई.कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह पूर्व ही निर्माण कार्य हुआ था. कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया.पिच उखड़ जा रहा है. भाजपा के जिला नेता रमन शर्मा ने कहा कि यहां भी कट मनी का खेल हुआ है. जिसके कारण ही निर्माण के एक माह बाद सड़क की यह दशा हो गई है.हालांकि जिला परिषद सदस्य समीर विश्वास ने कहा कि इस सड़क पर हैवी वाहनों के आवागमन के कारण ही सड़क बहुत जल्द खराब हो गया .कैसे फिर निर्माण कर सड़क को ठीक किया जाए इसे लेकर बातचीत की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola