आसनसोल मंडल : चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत

Updated at : 22 May 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल मंडल : चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत

रेल मंत्रालय-भारत सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से आयोजित चित्रांकन, निबंध व वाग्मिता प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित हुई थी.

विज्ञापन

पानागढ़.

रेल मंत्रालय-भारत सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से आयोजित चित्रांकन, निबंध व वाग्मिता प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित हुई थी. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागी बच्चों को कार्यक्रम-स्थल के मंच पर पुरस्कृत किया गया.

चित्रांकन प्रतियोगिता में शारदा विद्यापीठ की प्रज्ञा लाहा,अर्पिता घोष,राजदीप जाना (समूह-”क”) तथा तृषा दास,आर्यन चौधरी तथा अनुष्का गोराई(समूह-”ख”) को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. निबंध प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पानागढ़ की श्रीमई विश्वास,अनुष्का पांडेय, राजेश्वरी माली(समूह-”क”) तथा देवस्मिता नंदी,विदिशा दास तथा निधि कुमारी (समूह-”ख”) को सम्मानित किया गया. वाग्मिता प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पानागढ़ की चिन्मयी बाग, अनुष्का बनर्जी, तोरसा चट्टोराज (समूह-”क”) तथा अपूर्वा कुमारी, प्रियंका शर्मा एवं सौम्या कुमारी (समूह-”ख”) को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola