बजबजा रहा नाला, गंदा पानी बह रहा सड़क पर
Updated at : 04 Jun 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के वार्ड 30 के अधीन रेल गेट से लगी सड़क पर आये दिन नाले का गंदा पानी बहने से इलाके के लोगों के साथ सड़क पार करनेवाले राहगीरों को परेशानी हो रही है. बजबजाते नाले का गंदा व बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है. इससे आने-जानेवालों को काफी कठिनाई हो रही है.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शहर के वार्ड 30 के अधीन रेल गेट से लगी सड़क पर आये दिन नाले का गंदा पानी बहने से इलाके के लोगों के साथ सड़क पार करनेवाले राहगीरों को परेशानी हो रही है. बजबजाते नाले का गंदा व बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है. इससे आने-जानेवालों को काफी कठिनाई हो रही है. निगम की ओर से नाले का सफाई न करने से नाले का गंदा पानी भरकर ओवरफ्लो हो जाता है. जिससे जल निकासी की समस्या हो चुकी है. नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है. नाला का सफाई न करने से निगम के प्रति इलाके के लोगो में रोष दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. उल्लेखनीय है कि निगम के तीस नंबर वार्ड अंतर्गत सिनेमा रोड, रेल गेट, स्टेशन बाजार, लिलुआ बांध, डी माठ, देश बन्धु नगर, आंबेडकर कालीनों इत्यादि इलाका पड़ता है. इस वार्ड में अधिकांश हिंदी भाषी लोग रहते है. वही स्टेशन बाजार, रेल स्टेशन पर जाने के लिए हर दिन हजारों लोगों का आवागमन इस सड़क से होती है. अधिकांश लोग इस सड़क से पैदल अथवा मोटर साइकिल से गुजरते है. रेल गेट के समीप नाले से इलाके का गंदा पानी गुजरता है जो छोटे नाले से होकर बड़े नाला में गिरता है.नाले में सफाई न होने से इलाके के लोगो द्वारा फेंके गए कूड़ा छोटे नाला में भर जाता है. जिससे नाला से गुजर रहा इलाके का गंदा पानी का बहाव रुक जाने के कारण नाला का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है. जिससे पूरे इलाके में बदबू फैलने लगती है. सड़क पर बदबू फैलने से बस्ती के लोगों को काफी परेशानी होती है. इस बारे में निगम की प्रशासक अनिंदिता मुखर्जी से संपर्क करने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




