सीमेंट फैक्टरी के बाहर भूमि रक्षा कमेटी का प्रदर्शन

Updated at : 10 May 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
सीमेंट फैक्टरी के बाहर भूमि रक्षा कमेटी का प्रदर्शन

शनिवार को शहर के वार्ड 34 में निजी सीमेंट फैक्टरी के बाहर भूमि रक्षा कमेटी के बैनर तले स्थानीय लोगों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कमेटी के सचिव ध्रुव ज्योति मुखर्जी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि दुर्गापुर सीमेंट वर्क्स फैक्टरी प्रबंधन ठेका श्रमिकों का शोषण कर रहा है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शनिवार को शहर के वार्ड 34 में निजी सीमेंट फैक्टरी के बाहर भूमि रक्षा कमेटी के बैनर तले स्थानीय लोगों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कमेटी के सचिव ध्रुव ज्योति मुखर्जी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि दुर्गापुर सीमेंट वर्क्स फैक्टरी प्रबंधन ठेका श्रमिकों का शोषण कर रहा है. स्थानीय जमीन मालिकों के परिजनों को फैक्टरी में नियुक्ति नहीं की जा रही है. प्रबंधन को भूस्वामियों के परिजनों के युवकों को नियुक्ति कर कम से कम 50 प्रतिशत आरक्षण देना होगा. बताया कि दुर्गापुर सीमेंट वर्क्स एक ऐसा कारखाना है जहां ठेका श्रमिकों की ना तो यूनियन है – ना ही कोई वेतन समझौता है. दुर्गापुर पुलिस का एक छोटा वर्ग प्रबंधन के साथ मिलकर आंदोलनकारियों को दबाने का प्रयास करता है. जिन्हें प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, कारखाने के ठेका मजदूरों की ओर से बोलने के कारण हमें झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया गया था. बीते रात से दुर्गापुर पुलिस का दल लगातार दबाव बना रहा है, हमें गिरफ़्तार करने की धमकी दे रहा है, लेकिन हमारा आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola