ePaper

प्रतापपुर में ‘चारा पोना उत्सव’ के दौरान बकाया पैसे को लेकर तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प

Updated at : 21 Apr 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतापपुर में ‘चारा पोना उत्सव’ के दौरान बकाया पैसे को लेकर तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन

जितेंद्र तिवारी ने लगाया कार्यक्रम विफल करने का आरोप, तृणमूल नेता बोले– पुराना उधार मांगने गये थे पांडवेश्वर. दुर्गापुर के फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर बस स्टैंड के पास रविवार को “चारा पोना उत्सव ” के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच बकाया पैसे की मांग को लेकर तनाव पैदा हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प और मारपीट की नौबत आ गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. यह कार्यक्रम भाजपा नेता एवं पूर्व तृणमूल विधायक जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में आयोजित किया गया था. उनका कहना है कि दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के प्रतापपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर के पास चारापोना उत्सव का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मछली और चावल का रात्रि भोजन भी रखा गया था. लेकिन बीच समारोह में तृणमूल कांग्रेस नेता विश्वनाथ गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. ‘पैसे मांगने गये थे, पहचानने से किया इनकार’ ः तृणमूल कांग्रेस नेता विश्वनाथ गोस्वामी ने बताया कि जब जितेंद्र तिवारी तृणमूल में थे, उस समय संजय यादव ने एक पार्टी कार्यक्रम के लिए उनसे एक लाख 44 हजार रुपये उधार लिये थे. संजय अब भाजपा में हैं और इस समारोह में जितेंद्र तिवारी के साथ मौजूद थे. विश्वनाथ गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने जब संजय से बकाया रुपये मांगे, तो संजय ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और पैसा लौटाने से भी मना कर दिया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ. ‘तृणमूल कर रही है दहशत फैलाने की कोशिश’ ः वहीं, भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने कार्यक्रम को विफल करने के उद्देश्य से यह सब किया. उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक के कारण दहशत का माहौल है और पुलिस सुरक्षा के बिना कोई भी कार्यक्रम करना मुश्किल हो गया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मछली-भात जैसे बंगालियों के पसंदीदा भोजन तक में विघ्न डालने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि संजय यादव पर लगाया गया कर्ज का आरोप निराधार है और यह सब केवल अशांति फैलाने के लिये किया गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया है. लेकिन इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola