ePaper

बोलपुर में भाजपा छात्र नेता पर हमला तृणमूल समर्थित गुंडों पर आरोप

Updated at : 25 Apr 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
बोलपुर में भाजपा छात्र नेता पर हमला तृणमूल समर्थित गुंडों पर आरोप

घायल भाजपा छात्र नेता को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल छात्र नेता बोलपुर. जिले के बोलपुर में गुरुवार देर रात अपने घर लौट रहे भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य सचिव अनिरुद्ध सरकार पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडा वाहिनी द्वारा हमला किये जाने का आरोप भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव साहा ने लगाया है. घायल भाजपा छात्र नेता को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पर भी लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी ः घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंच कर जिला भाजपा अध्यक्ष ध्रुव साहा समेत कई नेताओं ने छात्र नेता का हालचाल लिया. बताया गया कि छात्र नेता को गंभीर चोटें आयी हैं. ध्रुव साहा ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की गुंडा वाहिनी का अत्याचार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि कल रात हमारे प्रदेश छात्र नेता पर सुनियोजित हमला किया गया और जब पीड़ित छात्र बोलपुर थाना में शिकायत करने गये तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उन्हें कई घंटों तक थाने में बैठाये रखा गया. ध्रुव साहा ने चेतावनी दी कि यदि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा जिले और राज्यभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola