जिले के 191 केंद्रों पर 63 हजार परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

आयोजन. ग्रुप डी में नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप डी के रिक्त पदों पर बहाली के पहले चरण में पूरे राज्य में लिखित परीक्षा आयोजिकत हुयी. शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है. आसनसोल : वेस्ट बंगाल ग्रुप […]

विज्ञापन
आयोजन. ग्रुप डी में नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों की भारी भीड़
विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप डी के रिक्त पदों पर बहाली के पहले चरण में पूरे राज्य में लिखित परीक्षा आयोजिकत हुयी. शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.
आसनसोल : वेस्ट बंगाल ग्रुप डी रिक्रुटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी कर्मियों के नियुक्ति के लिए शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिले के 191 परीक्षा केंद्रों पर 63 हजार परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण परीक्षा दी. प्रश्न औसत दज्रे के थे. इस कारण परीक्षार्थियों को अधिक परेशानी नहीं हुयी. जिलाशासक शशांक सेठी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां की गयी थी. पुलिस, प्रशासन, अस्पताल आदि को अलर्ट रखा गया था.
जिले में रही गहमा-गहमी
शनिवार को आयोजित परीक्षा में 63 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय 2.30 बजे आरंभ होकर 3.45 बजे समाप्त हो गयी. जिसमें विकलांग स्टूडेंटसों के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया. परीक्षा के प्रश्न पत्र प्रत्येक परीक्षा केंद्र के निकटवर्ती थाने से संग्रह किये गये और परीक्षा पूरा होने पर सुरक्षित उन्हीं थानों में जमा कर दिये गये. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त महिला, पुरूष एवं सीपीवीएफ पुलिस कर्मी तैनात किये गये थे.
परीक्षा के मददेनजर प्रशासनिक स्तर से रेल, ट्रॉफिक, बस परिसेवा, इलेक्ट्रिक, सभी को अलर्ट रखा गया था. शनिवार को शहर के प्रमुख चोराहों, सिटी बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड पर अतिरिक्त ट्रॉफिक पुलिस एवं सिविक वोलेंटियर की तैनाती की गयी थी. परीक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों को सड़क पर जाम न लगने देने का निर्देश दिया गया था. परीक्षा केंद्र से सौ मीटर तक के दायरे में परीक्षा समाप्त होने तक सभी फोटोकॉपी दुकानों को बंद कर दिया गया था.
बराकर में आयोजित हुई शांतिपूर्ण परीक्षा
बराकर. ग्रुप डी की परीक्षा बराकर इलाके में शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुयी. ट्रैफिक विभाग के एसीपी अजय शंकर चटर्जी ने बराकर पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उनके साथ बराकर फांडी प्रभारी विजय दलपति, बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल थे . श्री चटर्जी ने चेंबर के द्वारा परीक्षा के दौरान सुबह 10 से संध्या पांच बजे तक नोइंट्री लगाने पर धन्यवाद दिया .
केंद्र पर जमा हो गये परीक्षार्थी
कुल्टी. ग्रुप डी की लिखित परीक्षा कुल्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शांतिपूर्ण तरीके से शनिवार को संपन्न हुयी. दूर-दराज के परीक्षार्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्र के पास आ गये.
यहां दोपहर को परीक्षा होनी थी. परीक्षा केंद्र में पुलिस की तैनाती व आसपास गश्त बढ़ा दी गयी थी. कुल्टी गल्र्स हाइ स्कूल, कुल्टी ब्वाएज हाइ स्कूल, केंदवा उच्च विद्यालय, कुल्टी हिंदी बालिका विद्यालय, कुल्टी कॉलेज आदि में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा समापन पर बसों में खचाखच भीड़ व अनेक गंतब्य स्थानों को जाने के लिये रेलवे स्टेशन की ओर गये.
2742 पद अनारक्षित
पहले चरण में राज्य सरकार के छह हजार ग्रुप डी पदों में से 2742 पद अनारक्षित है. 381 पद अनारक्षित (इसी), 179 पद अनारक्षित (इएसएम), 1165 पद अनुसूचित जाति, 63 पद अनुसूचित जाति (इसी), 25 पद अनुसूचित जाति (इएसएम), 336 पद अनूसुचित जनजाति, 20 पद अनुसूचित जनजाति (इसी), नौ पद अनुसूचित जनजाति (इएसएम), 548 पद ओबीसीए, 28 पद ओबीसीए (इसी), 10 पद ओबीसीए (इएसएम), 380 पद ओबीसीबी, 21 पद ओबीसीबी (इसी), 12 पद ओबीसीबी(इएसएम), 74 पद पीडब्ल्यूडी (यूआर) और सात पद एमएसपी(यूआर) के संरक्षित है.
जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस
जिला शासक श्री सेठी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही. कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. तापमान काफी ज्यादा होने के कारण कुछ परीक्षार्थियों के बीमार पड़ने की आशंका थी. उन्होंने जिले की पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और अपने अधिकारियों को लेकर नियमित बैठकें कर रणनीति बनायी थी और छोटी से छोटी समस्या पर भी विशेष ध्यान दिया था.
दुर्गापुर के महकमा शासक सह अतिरिक्त जिला शासक (विकास) शंख सांतरा ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा स्थल पर न्यूनतम चार महिला व पुरूष पुलिस तैनात थे. हर क्षेत्र का अलग अलग दायित्व डिप्टी मेजिस्ट्रेट और बीडीओ को दिया गया था. मोबाइल पुलिस वैन और एंबुलेंस तैनात किया गया था. परीक्षा के दौरान लोडशेडिंग न हो, इसकी पूरी व्यवस्था थी. परीक्षा के पूर्व और उपरांत उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल तक पहुंचाने में कोई समस्या न हो इसके लिये वाहन मालिकों के साथ बैठक की गयी थी. ट्राफिक व्यवस्था दुरूस्त रहे, इसके लिये अतिरिक्त पुलिस की तैनाती थी.
परीक्षा का उत्तर पुस्तिका प्रत्येक क्षेत्र के थाने से लाया गया और फिर थाने में ही ले जाया गया. दोपहर ढ़ाई बजे से अपराहन 3.45 बजे तक परीक्षा हुयी. विकलांग उम्मीदवारों के लिये परीक्षा का समय 25 मिनट अतिरिक्त दिया गया था. उन्होंने कहा कि जिला शासक की रणनीति के तहत परीक्षा का इतना बड़ा आयोजन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ.
क्या है इसकी पृष्ठभूमि
राज्य सरकार ने 17 नवंबर, 2015 को अधिसूचना जारी कर राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों में रिक्त पड़े ग्रुप डी के 60 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ करने के तहत कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के अंतर्गत पश्चिम बंगाल ग्रुप डी रिक्रुटमेंट बोर्ड का गठन किया था. बोर्ड ने एक जनवरी, 2016 से कार्य आरंभ करते हुए चरणबद्ध तरीके से इन 60 हजार पदों को भरने के लिए पहले चरण में छह हजार पदों पर नियुक्ती की प्रक्रिया आरंभ की. ऑन लाइन आवेदन तीन जनवरी से 29 जनवरी तक लिया गया और ऑन लाइन ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गये. छह हजार पदों के लिये राज्य भर में 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किया.
आसनसोल : परीक्षार्थियों के लिए आसनसोल हाल्दिया एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाने की मांग पर ग्रुप डी रिक्रुटमेंट बोर्ड के सैकडों परीक्षार्थियों ने आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन के आगे पटरियों पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया.
इस ट्रेन में सात बोगी थी. परंतु परीक्षार्थी अपने लिए अलग बोगी जोड़े जाने की मांग पर अड़े थे. ट्रेन का आसनसोल से खुलने का निर्धारित समय सुबह 5.40 बजे था परंतु विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रेन 7.09 बजे रवाना हुई. ट्रेन के पायलट के समझाये जाने पर भी परीक्षार्थी पटरी से हटने को तैयार नहीं हुए. सूचना पाकर एएससी एके सिंह, टीआइ अशोक चक्रवर्ती, टीआइ संजीव राय, स्टेशन मेनेजर आरके सिंह, आरपीएफ के सेकेंड इंस्पेक्टर दिपंकर दे आदि दल बल के साथ पहुंचे. अधिकारियों के समझाने पर परीक्षार्थी उसी रूट से आ रहे आद्रा पेसेंजर ट्रेन से परीक्षा के लिए रवाना हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola