विश्वामित्र इंडिया का कार्यालय सीआइडी ने किया सील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज : कोलकाता के इंस्पेक्टर शुभेंदू बेगानी के नेतृत्व में आयी सीआइडी टीम ने गुरूवार को स्थानीय एनएसबी रोड स्थित विश्वामित्र इंडिया परिवार के कार्यालय को सील कर दिया. सीआइडी सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के बारासात के रहनेवाले निवेशक ने विश्वामित्र इंडिया परिवार पर 62 लाख रुपया गबन करने का आरोप लगाया है. जिसके […]
विज्ञापन
रानीगंज : कोलकाता के इंस्पेक्टर शुभेंदू बेगानी के नेतृत्व में आयी सीआइडी टीम ने गुरूवार को स्थानीय एनएसबी रोड स्थित विश्वामित्र इंडिया परिवार के कार्यालय को सील कर दिया. सीआइडी सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के बारासात के रहनेवाले निवेशक ने विश्वामित्र इंडिया परिवार पर 62 लाख रुपया गबन करने का आरोप लगाया है.
जिसके आधार पर रानीगंज में विश्वामित्र कार्यालय को सील किया गया. राजस्थान के अलवर निवासी सह संस्था के प्रबंध निदेशक मनोज चांद को आठ महीने पहले गिरफ्तार किया गया था. मामला दर्ज होने पर उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है जिससे गहन पुछताछ की जा रही है. मनोज चांद पर सात सौ करोड़ रुपया गबन करने का आरोप है.
प्रधानाध्यापक पर मिड डे मील का चावल बेचने का आरोप: कल्याणी. हासखाली थाना अंतर्गत एक गांव में टेबूलबेरिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक का लोगों ने घेराव किया. प्रधानाध्यापक का नाम तापस ज्योतिदास है.
आरोप है कि तापस ने विद्यालय के मिड डे मील के दो वर्षों के चावल के बेच दिया. गांववालों का आरोप है कि बहुत दिनों से प्रधानाध्यापक यह काम कर रहे थे. गांववालों ने आज उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










