बीडीओ के समक्ष माकपा का प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नितुड़िया : माकपा की नितुड़िया जोनल कमिटी ने बुधवार को विभिन्न मांगो के समर्थन में नितुरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. बाद में शिष्टमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मौके पर कानन बिहारी नियोगी तथा सपन मंडल ने नेतृत्व किया. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने केंद्र और […]
विज्ञापन
नितुड़िया : माकपा की नितुड़िया जोनल कमिटी ने बुधवार को विभिन्न मांगो के समर्थन में नितुरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
बाद में शिष्टमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मौके पर कानन बिहारी नियोगी तथा सपन मंडल ने नेतृत्व किया. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों की कई नीतियों की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी हमेशा सभी हाथों को काम तथा सभी को भरपेट भात की बात करती हैं. सत्ताशीन होने के आठ वर्ष होने पर भी इस नारे को अमलीजामा नहीं पहना सकी है.
उन्होंने कहा कि इस समय भात की लड़ाई में शामिल होने की जरूरत है. ग्रामीणों को रोजगार चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कोयला खदानों के बचाने की लड़ाई में शामिल होने की जरूरत है, क्योंकि केंद्र सरकार इसके निजीकरण के लिए नीतियां लागू कर रही है. पेयजल संकट बरकरार है. सरकार सभी गावों एवं बाजार इलाकों में पेयजल सप्लाइ की व्यवस्था करे. आदिवासी होस्टलों को अविलम्ब चालू करने की मांग की गयी. आगामी 22 मई को राज्य मुख्यालय नवान्न मार्च की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










