स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से होती हैं जटिल बीमारियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीपीएल टाउनशिप इलाके में नवदिगन्त संस्था ने रक्तदान, नेत्रदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन िकया. करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की. उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी, डीपीएल अधिकारी आरएन […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के डीपीएल टाउनशिप इलाके में नवदिगन्त संस्था ने रक्तदान, नेत्रदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन िकया. करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की. उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अपूर्व मुखर्जी, डीपीएल अधिकारी आरएन गांगुली आिद उपस्थित थे. शिविर में रक्त संग्रह करने के लिये महकमा अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित थे. मेयर श्री मुखर्जी ने कहा कि सामाजिक विकास की दिशा में संगठन द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है. भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं.
इस कारण जटिल रोगों की चपेट में आ जाते हैं. इस तरह के शिविर के आयोजन से काफी लोगों को सुविधा मिलती है. दूसरे संगठनों को इस तरह के सामाजिक कार्य के लिए अग्रसर भूमिका निभानी चाहिये. मौके पर पार्षद अनंदिता मुखर्जी और संगठन के जयंत बनर्जी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










