तृणमूल नेता ने दिहाड़ी मजदूर के घर में लगाया ताला, स्टेशन पर गुजारी रात

Updated:
विज्ञापन

बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के 25 नंबर वार्ड अंतर्गत फुलझड़ डंगालपाड़ा इलाके में तृणमूल नेता पर एक व्यक्ति के घर में ताला लगाकर उसे बेदखल कर देने का आरोप लगा है. बुधवार को पीड़ित व्यक्ति ने मकान वापस करने की मांग पर महकमा शासक कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित व्यक्ति विक्र म दत्त […]

विज्ञापन
बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के 25 नंबर वार्ड अंतर्गत फुलझड़ डंगालपाड़ा इलाके में तृणमूल नेता पर एक व्यक्ति के घर में ताला लगाकर उसे बेदखल कर देने का आरोप लगा है. बुधवार को पीड़ित व्यक्ति ने मकान वापस करने की मांग पर महकमा शासक कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है.
पीड़ित व्यक्ति विक्र म दत्त दैनिक मजदूरी का काम करता है. पत्नी लवली दत्त एवं दो संतान वासुदेव दत्त एवं सुमन दत्त के साथ 22 वषों से डंगालपाड़ा में एडीडीए की जमीन पर मकान बनाकर रहता था. विक्र म नैहाटी अपने ससुराल किसी काम से परिवार के साथ गया हुआ था. काम खत्म होने के बाद 10 मार्च को सपरिवार घर पहुंचा तो दूसरा ताला लगा देख उसे आश्चर्य हुआ. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद उसे पता चला कि स्थानीय तृणमूल नेता अनुप राय, देवाशीष घोष और मानस राय ने घर में ताला लगा दिया है. उनसे संपर्क करने पर उन्होंने इलाका छोड़ देने की धमकी दी है.विक्र म ने बताया कि धमकी मिलने के बाद वह डर गया था.
इस बात की शिकायत पार्षद दीपंकर लाहा से करनी चाही लेकिन उनसे भेंट नहीं हो पायी. उस रात परिवार और बच्चों के साथ उसने सारी रात दुर्गापुर स्टेशन पर काटी. बाद वाले दिन मानकर अपने रिश्तेदार के पास पत्नी और बच्चों को छोड़कर दुर्गापुर आया एवं एनटीपीएस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया. अंत में दुर्गापुर महकमा शासक के समक्ष अपने मकान वापस दिलाने की मांग पर अरूप राय, देवाशीष घोष और मानस राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. प्रशासन से इस मामले में सहयोग करने की अपील की है. उसने बताया कि घर में हमारा 22 हजार नगदी एवं दो भरी सोना है. मोटरसाइकिल, गैस एवं काफी कीमती सामान है. घर के सामान देखने नहीं दिया गया है. इस संदर्भ में अरूप राय ने कहा कि विक्र म दत्त के पास फंड का काफी रूपया बकाया है. फंड का रु पया नहीं देने के कारण घर में ताला लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola