पत्नी चिल्लाती रही और पति तालाब में डूब गया
Updated at : 06 Aug 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

90 नंबर वार्ड के फाटकद्वार इलाके में स्थित बापी पोखर में घटी घटना स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने निकाला शव, भेजा पोस्टमार्टम के लिए रानीगंज : 90 नंबर वार्ड के फाटकद्वार इलाके में स्थित बापी पोखर में पत्नी गूंजा डोम की आंखों के सामने उसका पति उत्तम डोम तालाब में डूब गया. वह […]
विज्ञापन
90 नंबर वार्ड के फाटकद्वार इलाके में स्थित बापी पोखर में घटी घटना
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने निकाला शव, भेजा पोस्टमार्टम के लिए
रानीगंज : 90 नंबर वार्ड के फाटकद्वार इलाके में स्थित बापी पोखर में पत्नी गूंजा डोम की आंखों के सामने उसका पति उत्तम डोम तालाब में डूब गया. वह बचाओ-बचाओ की गुहार लगाती रही, पर कोई उसके पति को बचाने नहीं पहुंचा. पेशे से स्वीपर उत्तम की पत्नी गूंजा ने बताया कि सोमवार को वह पति उत्तम के साथ फाटक द्वार स्थित बापी पोखर में स्नान करने आई थी. वह समीप के पेड़ के नीचे बैठी थी, जबकि उत्तम मुंह धोने के लिए तालाब में उतरा.
हठात उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और पानी में चला गया. वह दौड़कर आई एवं आसपास के लोगों को उत्तम को बचाने के लिए चिल्लाई. पर पानी में डूब रहे उसके पति को बचाने के लिए एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा. रानीगंज थाना पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से जाल फेंक कर मृतक को बाहर निकाला.
स्थानीय चिकित्सकों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि तालाब अधिक गड्ढा होने एवं तालाब के किनारे घाट ना होने के कारण इस तरह की घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




