पिता को बंधक बना की पिटाई, भूखा रखा, दो सगे भाई हुए गिरफ्तार

Updated at : 14 Jun 2019 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
पिता को बंधक बना की पिटाई, भूखा रखा, दो सगे भाई हुए गिरफ्तार

पानागढ़ में संपत्ति के लिए दो सगे भाइयों ने किया जुल्म स्थानीय लोगों ने की आरोपियों की पिटाई मुक्त होने के बाद पीड़ित अस्पताल में दाखिल, दर्ज करायी प्राथमिकी पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार एक्सिस बैंक इलाके में सगे भाई अशोक नारंग तथा रवींद्र कुमार नारंग ने संपत्ति के लिए अपने वृद्ध पिता […]

विज्ञापन

पानागढ़ में संपत्ति के लिए दो सगे भाइयों ने किया जुल्म

स्थानीय लोगों ने की आरोपियों की पिटाई
मुक्त होने के बाद पीड़ित अस्पताल में दाखिल, दर्ज करायी प्राथमिकी
पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार एक्सिस बैंक इलाके में सगे भाई अशोक नारंग तथा रवींद्र कुमार नारंग ने संपत्ति के लिए अपने वृद्ध पिता अमरनाथ नारंग को कमरे में बंधक बना, हाथ-पैर बांध कर चार दिनों से भूखा रखा और पिटाई भी की. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गुरुवार को स्थानीय पुलिस को दी.
स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की. पुलिस अधिकारियों ने नारंग को मुक्त कराया. दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्री नारंग को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल कराया है. उन्होंने दोनों बेटों के खिलाफ बंधक बनाकर जबरन संपत्ति हड़पने, प्रताड़ित करने तथा भूखा रखकर पिटाई करने की शइकायत दर्ज करायी.
पीड़ित नारंग ने बताया कि उनके दोनों पुत्र अशोक तथा रवींद्र ने चार दिनों से घर में ही बंधक बना रखा था. दोनों बुरी तरह उनकी पिटाई करते थे. खाने को कुछ भी नहीं देते थे. कमरे से बाहर निकलना तक बंद कर दिया था. दरवाजे में बाहर से ताला लगा दिया था. पुलिस अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो घर की सभी महिलाएं फरार हो गयी थीं. स्थानीय लोगों ने घटना पर विरोध जताते हुए अभियुक्त पुत्रों की दुकान को बंद कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola