रानीगंज : ये थे लूटने, कर्मचारियों ने खदेड़ा लुटेरों को

Updated at : 23 Jan 2019 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज :  ये थे लूटने, कर्मचारियों ने खदेड़ा लुटेरों को

रानीगंज : आर रोड के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम प्रदीप नंदी के कर्मचारियों ने मंगलवार की दोपहर बाइक राइडर अपराधियों द्वारा 11 लाख रुपए की राशि की लूट को विफल कर दिया. स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर अपराधी भाग निकले. पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की है. दोपहर एक बजे ज्वेलरी शॉप के […]

विज्ञापन

रानीगंज : आर रोड के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम प्रदीप नंदी के कर्मचारियों ने मंगलवार की दोपहर बाइक राइडर अपराधियों द्वारा 11 लाख रुपए की राशि की लूट को विफल कर दिया. स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर अपराधी भाग निकले. पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की है.

दोपहर एक बजे ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी सोमनाथ आचार्य एवं संजय केवड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक में 11 लाख रुपए जमा करने जा रहे थे. दोनों कर्मचारी पैदल ही बैंक जा रहे थे. इसी दौरान षष्टीगोरिया स्थित नारायणी क्लॉथ दुकान के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने कर्मचारियों से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया. कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया. इसे देख चाय गुमटी के मालिक कल्याण दास ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

घबड़ा कर बाइक राइडर अपराधी भाग निकले. कुछ उत्साही युवकों ने बाइक से उनका पीछा भी किया, परंतु अपराधी तेज गति से बाइक चला भाग निकले. इस दौरान एक अपराधी का जूता भागते समय सड़क पर ही गिर गया.
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे. इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रत्यक्षदर्शियों से प5छताछ की. श्री नंदी ने बताया कि सप्ताह में दो-तीन दिन उनके कर्मचारी बैंक में रुपया जमा कराने जाते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग के कारण अपराधियों को भागना पड़ा. व्यवसायियों में भय का माहौल है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इतनी बड़ी रकम कर्मचारियों के माध्यम से पैदल बैंक में भेजना ठीक नहीं है. इस मामले में व्यवसायियों को सचेत होने की जरूरत है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण की दुकान से लाखों रुपये मूल्य के गहने लूट लिए थे. उस घटना में एक दुकानदार की मौत हो गई थी. पुनः इस तरह की घटना से स्वर्ण व्यवसायी सकते में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola