जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी ‘अटल’ श्रद्धांजलि
Updated at : 26 Dec 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर/रानीगंज/बांकुड़ा/पानागढ़ : शिल्पांचलवासियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर याद करते हुये उन्हें ‘अटल’ श्रद्धांजलि दी. पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर विभिन्न जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. मंगलवार को शहर के स्टील टाउनशिप के विद्यासागर एवेन्यू इलाके में भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन किया गया. मौके […]
विज्ञापन
दुर्गापुर/रानीगंज/बांकुड़ा/पानागढ़ : शिल्पांचलवासियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर याद करते हुये उन्हें ‘अटल’ श्रद्धांजलि दी. पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर विभिन्न जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. मंगलवार को शहर के स्टील टाउनशिप के विद्यासागर एवेन्यू इलाके में भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन किया गया.
मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष लखन घुरुई के अलावा नगर संघ चालक अशोक बोरार, बीएमएस के समीर सिंघ राय, अरूप राय, शिक्षक संगठन एबीआरएसएम के चिरंजीत धीवर, कृष्णा माल, जयदेव पांजा सहित भाजपा से जुड़े विभिन्न संगठन के लोग उपस्थित थे.
वाजपेयी की तस्वीर को तिलक लगा कर उन्हें याद किया गया. इस दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष लखन घुरुई ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटलजी यथा नाम तथा गुणवाले दूरद्रष्टा थे.
जिसका प्रमाण उनके कार्यकाल में किया गया पोखरण परमाणु परीक्षण है. उनकी प्रतिभा का सम्मान प्रतिपक्ष भी करता था. पार्टी के लिए समर्पित अटलजी ने बड़ी चतुरता से गठबंधन की सरकार का कार्यकाल पूरा किया जो उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाती थी.
एक ओर मंजे राजनेता थे, तो दूसरी ओर संवेदनशील कवि ह्रदय भी थे उनका संपूर्ण जीवन अनुकरणीय था. शिक्षक चिरंजीत धीवर ने कहा कि वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री कार्यकाल में पूरे निष्ठापूर्वक अपने कार्य का निर्वहन किये. उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर देश का विकास करने को भाजपा प्रतिबद्ध है.
भाजपा रानीगंज शहर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कुमर अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती समारोह बाज़ार एवं ब्राह्मण भवन में मनाया. कार्यक्रम में मंडल के महासचिव दिनेश सोनी, देवकुमार बोस, उपाध्यक्ष अलख देव, सभापति सिंह, ओंकार केसरी, मदन त्रिवेदी, विनोद राउत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बांकुड़ा जिला भाजपा कार्यालय प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गयी. भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्र, जिलासभानेत्री मोनिका दत्त, जिला युवा अध्यक्ष देवाशीष दत्त सह अन्य जिला नेता उपस्थित थे.
नेताओं ने वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. जिला नेता अजय घटक ने बताया कि जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गई. इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में जयंती धूमधाम से मनायी गयी.
पानागढ़ बाजार में कांकसा ब्लॉक भाजपा ने पानागढ़ बाजार पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनायी. भाजपा नेताओं ने अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं.
अटल जी के कृतित्व तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया. पूर्व बर्दवान जिला भाजपा पार्टी सचिव रमन शर्मा, ब्लॉक नेता संतोष चौहान, रमेशचंद्र जायसवाल, पंकज जायसवाल, रोहित शर्मा, इंद्रजीत डाली, राजेश रजक, अमित सिंह, अभिजीत चन्द्रा, फुलेना राम आदि नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




