आसनसोल : आइएसपी कर्मी के खाते से 6286 की फर्जी निकासी
Updated at : 13 Dec 2018 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : सेल आईएसपी के टेक्निशियन पद पर तैनात तथा बर्नपुर एबी टाइप निवासी आशुतोष कुमार के एसबीआई बैंक खाते से मंगलवार को साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे के बीच डेबिट कार्ड के जरिये 14 बार 449 रुपया करके 6,286 रुपये की अवैध निकासी की गई. उनके खाते से सम्पूर्ण राशि समाप्त होने […]
विज्ञापन
आसनसोल : सेल आईएसपी के टेक्निशियन पद पर तैनात तथा बर्नपुर एबी टाइप निवासी आशुतोष कुमार के एसबीआई बैंक खाते से मंगलवार को साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे के बीच डेबिट कार्ड के जरिये 14 बार 449 रुपया करके 6,286 रुपये की अवैध निकासी की गई. उनके खाते से सम्पूर्ण राशि समाप्त होने पर निकासी की प्रक्रिया खत्म हो गयी.
एक साथ उनके मोबाइल फोन पर इस राशि के कटने के मैसेज आते ही श्री कुमार के होश उड़ गये. उन्होंने इसकी शिकायत एसबीआई के कस्टमर केयर में की है. श्री कुमार ने बताया कि उनका बैंक खाता जहानाबाद जिला के एसबीआई मखदुमपुर शाखा में है. मंगलवार को वे मोबाइल चार्ज में लगाकर योग करने चले गए थे.
रात आठ बजे जब वे घर लौटे तब मोबाइल फोन में मैसेज देखकर चौंक गये. उनके उक्त खाते से 14 बार 449 रुपया करके निकासी हुयी है. इससे किसी सामान की खरीदारी की गई है. उन्होंने किसी को अपना डेबिट कार्ड नम्बर नहीं दिया. कोई ओटीपी नहीं आया. ऐसे में यह निकासी कैसे हुयी? तत्काल उन्होंने इसकी सूचना एसबीआई कस्टमर केयर में की.
वहां से उन्हें आश्वासन दिया गया कि वे लोग इस मामले को देख रहे है. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साईबर थाना के अधिकारियों ने इस प्रकार निकासी के मामले की लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनोखा मामला है. शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी. श्री कुमार को गुरुवार को साईबर थाना में शिकायत के साथ बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




