डाककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल आठ जनवरी से

Updated at : 05 Nov 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
डाककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल आठ जनवरी से

आसनसोल : आसनसोल प्रधान डाकघर परिसर स्थित मेल ब्रांच में रविवार को ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन आसनसोल मंडल का बैठक हुई. पोस्टल कर्मियों की कार्य संबंधी समस्याओं, पोस्ट ऑफिसों में ढांचागत परिसेवाओं के विस्तार एवं व्यवस्था, परिसेवाओं को दुरूस्त करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी. आसनसोल मंडल के पोस्टमैन, ग्रुप सी, एमटीएस, ग्रामीण […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल प्रधान डाकघर परिसर स्थित मेल ब्रांच में रविवार को ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन आसनसोल मंडल का बैठक हुई. पोस्टल कर्मियों की कार्य संबंधी समस्याओं, पोस्ट ऑफिसों में ढांचागत परिसेवाओं के विस्तार एवं व्यवस्था, परिसेवाओं को दुरूस्त करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी. आसनसोल मंडल के पोस्टमैन, ग्रुप सी, एमटीएस, ग्रामीण डाक सेवक राजबांध से कल्याणेश्वरी, उखडा से चित्तरंजन तक के सदस्य शामिल हुए.
संगठन के राज्य के उप महासचिव जनार्दन मजूमदार ने कहा कि प्रबंधन के असहयोग के कारण डाककर्मियों को ग्राहकों के दुर्व्यवहार का शिकार बनना पडता है. उन्होंने डाकघरों में पर्याप्त डाक कर्मियों की नियुक्ति करने व सभी रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्राहक परिसेवा प्रभावित होती है. उन्होंने डाक घरों में नये कंप्यूटर सिस्टम लगाये जाने की सिफारिश करते हुए कहा कि पुराने कंप्यूटर सिस्टम से काम किये जाने से काम धिमे रफ्तार से होता है.
उन्होंने कहा कि उपयोग किये जाने वाले कंप्यूटरों, जेनरेटरों के रख रखाव में उपेक्षा बरती जाती है. डाक घरों में लिंक फेल या लिंक डाउन रहने से वहां कार्यरत कर्मियों को ग्राहकों का आक्रोश झेलना पडता है. डाक घरों में महिला ग्राहकों के अलग से शौचालय, ग्राहकों के लिए अलग से पेय जल की व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की मांग की. उन्होंने मांगों के समर्थन में आठ तथा नौ जनवरी को देशव्यापी हडताल पर जाने की घोषणा की. ग्रुप सी के सर्कल सचिव अन्नेशा विश्वास, पोस्टमेन के सर्कल सचिव सनातन मंडल, ग्रामीण डाक सेवक के सर्कल सचिव समीर मंडल आदि उपंस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola