पीएम का कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में पूजा

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बुधवार शहर के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत मामरा बाजार समीप जगन्नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

बुधवार शहर के 24 नंबर वार्ड अंतर्गत मामरा बाजार समीप जगन्नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दुर्गापुर के भाजपा विधायक चंद्रशेखर बनर्जी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थे.

उन्होंने मंदिर में भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश के विकास के लिए उनके नेतृत्व के निरंतर बने रहने की कामना की. पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद थी ,सभी ने प्रधानमंत्री की स्वस्थ एवं लंबी आयु के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना किया.

बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है. उनके प्रधानमंत्रित्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष पूजा और प्रार्थना का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का समापन भगवान जगन्नाथ के समक्ष देश की समृद्धि, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व की कामना के साथ हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola