दाने-दाने को मोहताज मां-बेटों ने लगायी प्रशासन से गुहार

Updated at : 02 Aug 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
दाने-दाने को मोहताज मां-बेटों ने लगायी प्रशासन से गुहार

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना के यजेश्वरडीही ग्राम में एक परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है. वृद्ध मां मालती पाल अपने दो पुत्र संजय और धनंजय पाल के साथ फांकाकशी में जीवन व्यतीत कर रही है. पिछले चार दिनों से अन्न का एक दाना भी नसीब नहीं हुआ है. इससे यह […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना के यजेश्वरडीही ग्राम में एक परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है. वृद्ध मां मालती पाल अपने दो पुत्र संजय और धनंजय पाल के साथ फांकाकशी में जीवन व्यतीत कर रही है. पिछले चार दिनों से अन्न का एक दाना भी नसीब नहीं हुआ है. इससे यह परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है.
पंचायत से कोई मदद नहीं मिल रही है. स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन इनकी सुध नहीं ले रहा है. पीड़ित परिवार ने मीडिया के मार्फत प्रशासन से गुहार लगायी है. बुजुर्ग महिला मालती पाल ने बताया कि घर में अन्न का एक दाना नहीं होने के कारण तिल-तिल कर जिंदगी मौत की ओर बढ़ रही है. पति वर्षों पहले परलोक सिधार गये.
चार पुत्रो में से दो के साथ ही वह गांव में रहती है. घर में अनाज का एक दाना तक नहीं है. चार दिनों ने तीनों ने कुछ नहीं खाया है. जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी नहीं है. मीडिया में खबर आने के बाद ब्लॉक प्रशासन ने इस दिशा में खोज लेने का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola