पति को नहीं मिला पसंद का खाना... तो पत्‍नी पर कर दिया कटार से हमला

Updated at : 09 Jul 2018 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
पति को नहीं मिला पसंद का खाना... तो पत्‍नी पर कर दिया कटार से हमला

हल्दिया : पसंद का खाना न बनने पर पत्नी पर कटारी से वार करके पति ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना हल्दिया के सूताहाटा थाना इलाके के गोपालपुर की है. शनिवार रात करीब 10 बजे विश्वनाथ दास घर पहुंचा. उसकी पत्नी नीपू रानी दास (45) तब सो रही थी. उसने पत्नी से […]

विज्ञापन
हल्दिया : पसंद का खाना न बनने पर पत्नी पर कटारी से वार करके पति ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना हल्दिया के सूताहाटा थाना इलाके के गोपालपुर की है. शनिवार रात करीब 10 बजे विश्वनाथ दास घर पहुंचा. उसकी पत्नी नीपू रानी दास (45) तब सो रही थी. उसने पत्नी से पूछा कि क्या खाना बना है.
पसंद का खाना न बनने की जानकारी मिलने पर उसने कटार से उसपर हमला कर दिया. उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर आये. उसे पहले हल्दिया महकमा अस्पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है. विश्वनाथ दास फरार हो गया है. सूताहाटा थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता चला है कि पहले भी विश्वनाथ ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है. तब उसके दामाद ने बीच-बचाव किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola