उपभोक्ताओं को राज्य मुख्यालय जाने से मिलेगी निजात

Updated at : 01 Jul 2018 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को राज्य मुख्यालय जाने से मिलेगी निजात

आसनसोल : जिला मुख्यालय आसनसोल में रिलायंस मॉल व सुगम पार्क के निकट डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ( डीसीडीआरएफ) के कार्यालय भवन में ही स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन (एससीडीआरएफ) के सर्किट बेंच का उद्घाटन नौ जुलाई को राज्य उपभोक्ता विभाग के मंत्री साधन पांडे करेंगे. बेंच के दायरे में पांच जिला पश्चिम बर्दवान, […]

विज्ञापन
आसनसोल : जिला मुख्यालय आसनसोल में रिलायंस मॉल व सुगम पार्क के निकट डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ( डीसीडीआरएफ) के कार्यालय भवन में ही स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन (एससीडीआरएफ) के सर्किट बेंच का उद्घाटन नौ जुलाई को राज्य उपभोक्ता विभाग के मंत्री साधन पांडे करेंगे. बेंच के दायरे में पांच जिला पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, बांकुड़ा, बीरभूम और पुरुलिया आयेंगे. इन जिलों के उपभोक्ताओं के मामलों की सुनवाई आसनसोल में ही होगी.
सोमवार को इस मुद्दे पर जिलाशासक शशांक सेठी ने पांच जिला के डीसीडीआरएफ के अधिकारी, विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों के साथ अड्डा भवन के सभागार में बैठक करेंगे. डीसीडीआरएफ का कार्य जिला में आरम्भ नहीं हुआ है. इसके लिए लोगों को अब भी बर्दवान ही जाना पड़ता है. श्री सेठी ने कहा कि उपभोक्ता अपनी शिकायत ऑनलाइन या फोन पर भी कर सकते है. जल्द डीसीडीआरएफ का भी कार्य जिले में आरम्भ हो जायेगा. जिसके लिए प्रक्रिया जारी है.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आपूर्त्तिकर्त्ता व उपबोक्ता के बीच विवाद की सामग्री की कीमत 20 लाख रुपया से कम होने पर डीसीडीआरएफ में शिकायत दर्ज हो सकती है. बीस लाख रूपये से एक करोड़ रुपये के बीच की राशि होने पर शिकायत राज्य और एक करोड़ रूपये या उससे ऊपर की राशि के मामलों की शिकायत नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल फोरम (एनसीडीआरएफ) में करने का प्रावधान है.
आसनसोल में स्टेट सर्किट बेंच बन जाने से उक्त पांच जिला के उपभोक्ता के राज्य स्तरीय सारे मामलों की शिकायत यहीं दर्ज होगी और सुनवाई भी यहीं होगी. पांच जिला के किसी उपभोक्ता को स्टेट कंज्यूमर फोरम के लिए कोलकाता नहीं जाना होगा.जिलाशासक श्री सेठी ने बताया कि फिलहाल सर्किट बेंच का कार्य जिले के डीसीडीआरएफ के कार्यालय में ही चलेगा. जिलाशासक कार्यालय के नये भवन बनने के बाद इसी कार्यालय में सर्किट बेंच के लिए ऑफिस मुहैया कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola