बैरकपुर, सिलीगुड़ी व अगरतला में 30 जून को पासपोर्ट मेला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2018 1:02 AM

विज्ञापन

काेलकाता : विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आगामी 30 जून को तीन स्थानों पर पासपोर्ट मेला का आयोजन किया जायेगा. यह मेला उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर, उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी व त्रिपुरा के अगरतल्ला में लगाये जायेंगे. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के उप पासपोर्ट अधिकारी शेख आमीन […]

विज्ञापन
काेलकाता : विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आगामी 30 जून को तीन स्थानों पर पासपोर्ट मेला का आयोजन किया जायेगा. यह मेला उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर, उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी व त्रिपुरा के अगरतल्ला में लगाये जायेंगे. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के उप पासपोर्ट अधिकारी शेख आमीन खान की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है.
बताया गया है कि इस मेला में सामान्य श्रेणी के आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे तथा इसके लिए 26 जून को अपराह्न 3.30 बजे से अप्वायंटमेंट लिया जा सकेगा. आवेदकों को ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से पासपोर्ट शुल्क का भुगतान करना होगा. बताया गया है कि यहां केवल उन आवेदकों के आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अपॉयंटमेंट लिया है. वॉक इन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे.
पासपोर्ट मेला के दौरान अगरतल्ला में 125, सिलीगुड़ी में 120 व बैरकपुर में 50 आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. आवेदकों को अपने साथ पहचान पत्र, पता व जन्म तिथि के प्रमाण संबंधी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन संदर्भ संख्या (एआरएन) शीट लाने का निर्देश दिया गया है. अगरतल्ला में पासपोर्ट मेला पासपोर्ट सेवा केंद्र, जैक्सन गेट बिल्डिंग, लेनिन सरणी, अगरतल्ला में लगाया जायेगा, जबकि सिलीगुड़ी में यह मेला पासपोर्ट सेवा केंद्र, शॉपिंग सह कार्यालय बिल्डिंग, हिमाचल बिहार, माटीगारा, सिलीगुड़ी में आयोजित होगा. वहीं, बैरकपुर में पासपोर्ट मेला बैरकपुर हेड पोस्ट ऑफिस स्थित पीओपीएसके में लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola