छपरा की नाबालिग लड़की पहुंची आसनसोल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2018 12:55 AM
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में सोमवार को गश्ती के दौरान आरपीएफ एएसआई मोहम्मद आलम, कांस्टेबल बी माजी ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक नाबालिग बच्ची को देख कर उससे पूछताछ की. किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए उसे आरपीएफ वेस्ट पोस्ट पर ले जाकर पूछताछ की गयी. नाबालिग ने अपना नाम सोनी कुमारी […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में सोमवार को गश्ती के दौरान आरपीएफ एएसआई मोहम्मद आलम, कांस्टेबल बी माजी ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक नाबालिग बच्ची को देख कर उससे पूछताछ की. किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए उसे आरपीएफ वेस्ट पोस्ट पर ले जाकर पूछताछ की गयी. नाबालिग ने अपना नाम सोनी कुमारी 13 और पिता का नाम ललन बताया.
उसने बताया कि वह नैनी पश्चिमी टोला, छपरा जिला की रहनेवाली है. उसके पास से छपरा से हाजीपुर का टिकट पाया गया. सोनी ने बताया कि वह मां के साथ सफर कर रही थी. परंतु यात्रा के दौरान अपने मां से बिछड कर आसनसोल स्टेशन आ पहुंची. बच्ची का आसनसोल मंडल रेल अस्पताल में मेडिकल जांच करा कर आसनसोल चाइल्ड लाईन के कोऑर्डिनेटर को सौंप दिया गया. उसके परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










