अवैध संबंधों के शक में दामाद की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2018 5:46 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत बाली गुनी ग्राम में मुंबई से ससुराल आये रसूल बख्स (45) की हत्या उसके ससुरालवालों ने जहर खिला कर कर दी. उन्हें शक था कि उसका अवैध संबंध किसी अन्य महिला से है. हत्या के बाद शव को शौचालय के सेफ्टी टैंक में छिपा दिया. इसका खुलासा […]

विज्ञापन
पानागढ़ : बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत बाली गुनी ग्राम में मुंबई से ससुराल आये रसूल बख्स (45) की हत्या उसके ससुरालवालों ने जहर खिला कर कर दी. उन्हें शक था कि उसका अवैध संबंध किसी अन्य महिला से है. हत्या के बाद शव को शौचालय के सेफ्टी टैंक में छिपा दिया. इसका खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों के पूछने पर परिवार की बहू ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने सेफ्टी टैंक से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेज दिया. ‍पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर तथा साली को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार मृतक रसूल मुर्शिदाबाद जिले के खरैरा ग्राम का निवासी था. इन दिनों वह मुंबई में कार्यरत है. चार दिन पहले ही मुंबई से अपने ससुराल बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत बाली गुनी ग्राम में आया था. अचानक वह गांव से गायब हो गया. पड़ोसियों ने जब रसूल के संबंध में उसकी पत्नी तथा ससुराल वालों से पूछताछ की तो उन लोगों ने कहा कि वह जरूरी कार्य की सूचना मिलने के बाद पुन: मुंबई लौट गया है. लेकिन पड़ोसी इससे संतुष्ट नहीं थे.
  • शौचालय के सेफ्टी टैंक में छिपाया शव, धोखे से बुलाया मुंबई से
  • पड़ोसियों की छानबान के दौरान घर की छोटी बहू ने किया खुलासा
  • बीरभूम जिले के नानूर थाना इलाके की घटना, पत्नी समेत चार गिरफ्त में
पूछताछ में घर की छोटी बहू ने पड़ोसन को हत्या की बात बतायी. पड़ोसियों ने इसकी सूचना नानूर थाना पुलिस को दी. पुलिस अधिकारियों ने सेफ्टी टैंक से रसूल का शव बरामद कर लिया. उसे पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया.
पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके ससुर, सास और साली को गिरफ्तार किया है. सभी से वरीय पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. अभियुक्तों का कहना है कि रसूल का अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था. वह अपनी पत्नी को काफी प्रताड़ित करता था. इस कारण उसे मुंबई से बुला कर उसकी हत्या कर दी गयी. उन्होंने उसके खाने में जहर देकर हत्या की तथा शव को शौचालय के सेफ्टी टैंक में डाल दिया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उन्हें सोमवार को बोलपुर महकमा कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा. आरोपियों से पूछताछ जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola