बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा मानसिक रोगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2018 1:50 AM

विज्ञापन

सीतारामपुर. नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत टहरम कारखाना के गार्ड क्वार्टर नेपाली धौड़ा में गुरुवार की सुबह मानसिक रोग से पीड़ित युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया. उसे चोर चोर कह कर कुछ युवक पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. इससे अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. निवासियों ने बताया कि गुरुवार […]

विज्ञापन
सीतारामपुर. नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत टहरम कारखाना के गार्ड क्वार्टर नेपाली धौड़ा में गुरुवार की सुबह मानसिक रोग से पीड़ित युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया. उसे चोर चोर कह कर कुछ युवक पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. इससे अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. निवासियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह तीन बजे अपरिचित व्यक्ति को देख लोग चोर चोर चिलाने लगे.
इसके बाद वह पेड़ पर चढ़ गया. पुलिस व पार्षद पति राजेश साव ने समझाया. लेकिन वह पेड़ से नहीं उतरा. दमकल विभाग के कर्मियों को बुलाया गया. उनको देख वह ऊपर एक पतली डाली पर जा बैठा. अचानक डाली टूटने से वह नीचे गिर गया. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola