घर बैठे देख सकेंगे परिजन बच्चों की हरकतें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2018 1:46 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सीएमईआरआई कॉलोनी स्थित पार्क में गुरूवार को सौर ऊर्जा से संचालित लोटस ट्री की शुरूआत की गई. सोलर लोटस नामक यंत्र का उद्घाटन सीएसआईआर केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ हरीश हिरानी एवं डीवीसी कोलकाता के टेक्निकल इंजीनियर रवि प्रकाश त्रिपाठी ने नारियल फोड़कर किया. सौर ऊर्जा से […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सीएमईआरआई कॉलोनी स्थित पार्क में गुरूवार को सौर ऊर्जा से संचालित लोटस ट्री की शुरूआत की गई. सोलर लोटस नामक यंत्र का उद्घाटन सीएसआईआर केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ हरीश हिरानी एवं डीवीसी कोलकाता के टेक्निकल इंजीनियर रवि प्रकाश त्रिपाठी ने नारियल फोड़कर किया. सौर ऊर्जा से संचालित लोटस ट्री की कार्य विधियों के बारे में जानकारी दी गई. प्रोफेसर डॉ हरीश हिरानी ने कहा कि सोलर लोटस नामक यंत्र सीएसआईआर की नयी तकनीक है.
इसका पार्कों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में उपयोग किया जा सकता है. सोलर ट्री का उद्घाटन संस्थान द्वारा पहले ही किया जा चुका है. इस बार उन्नत तकनीकी के जरिये सोलर लोटस का निर्माण किया गया है. सोलर लोटस में छह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इससे पार्क में खेल रहे बच्चों की हर गतिविधियों पर उनके परिजन घर में बैठे ही नजर रख सकते हैं. इससे बच्चों की हरकतों के बारे में पूरी जानकारी संग्रह हो सकेगी. सोलर लोटस यंत्र में उन्नत सेंसर लगाया गया है. जो भी इसे छूयेगा अथवा नुकसान करने का प्रयास करेगा उसका फोटो खुद ब खुद खींच कर मैसेज के माध्यम से ऑपरेटर रूम के स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
उम्मीद है कि इस नयी तकनीक के जरिए कॉलोनी के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. संस्थान सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में अपनी भूमिका का निर्वाह करने के लिये वचनबद्ध है. इस तकनीक को जल्द ही बाजारों में लाने का प्रयास शुरू किया जा चुका है. उम्मीद है कि इस नयी तकनीक के जरिए आम जनता को फायदा हो सकेगा. मौके पर अधिकारी हिरनमय चटर्जी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










